ePaper

RPCAUniversity, Pusa, Samastipur: Weather Forecast: चार सितंबर तक उत्तर बिहार के जिलों अच्छी वर्षा की संभावना नहीं

Updated at : 30 Aug 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
RPCAUniversity, Pusa, Samastipur: Weather Forecast: चार सितंबर तक उत्तर बिहार के जिलों अच्छी वर्षा की संभावना नहीं

पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. इस दौरान तराई तथा मैदानी भागाें के जिलों में कहीं- कहींं हल्की वर्षा हो सकती है.

विज्ञापन

Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa, Samastipur:

Agriculture news: Weather news: Weather Forecast:

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 31 अगस्त से 04 सितंबर 2024 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. इस दौरान तराई तथा मैदानी भागाें के जिलों में कहीं- कहींं हल्की वर्षा हो सकती है. हालांकि, अधिकतर स्थानों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है. औसतन 10-12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत व दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. शुक्रवार का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. इधर, बारिश की संभावना कम होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है. किसान किसी तरह धान समेत खरीफ की फसल को बचाने में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन