मसाला लदे मालवाहक पिकअप को बदमाशों ने लूटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 10:23 PM
हाजीपुर से दलसिंहसराय जाने वाली सड़क एसएच 88 पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य का मसाला लदा पिकअप ( मालवाहक) को लूट लिया.
उजियारपुर . हाजीपुर से दलसिंहसराय जाने वाली सड़क एसएच 88 पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य का मसाला लदा पिकअप ( मालवाहक) को लूट लिया. घटना बुधवार रात की है. मिली जानकारी के अनुसार पिकअप चालक हाजीपुर से राकेश मसाला कंपनी का मसाला लेकर मुंगेर के लिए चला था. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो पर सवार पांच से छह की संख्या में बदमाशों ने पिकअप का पीछा कर रोक लिया. इसके बाद बदमाश गिरोह के दो सदस्यों ने पिकअप पर बैठकर दलसिंहसराय की ओर भाग गया. जबकि कुछ बदमाशों ने पिकअप चालक को स्कॉर्पियो में बैठा कर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया. उसके बाद चालक ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर नजदीकी थाना उजियारपुर पहुंचकर घटना की जानकारी दी. इस बीच उजियारपुर एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि चालक के अनुसार घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र में हुआ है. हालांकि घटनास्थल को लेकर अभी तक सरायरंजन व उजियारपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है कि वास्तविक घटना स्थल कहां है. उन्होंने कहा कि पीओ का पता लग जाने पर ही संबंधित थाना में केस दर्ज होने पर सामान का सही मूल्यांकन करके अनुसंधान शुरू किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










