बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं के उखाड़े गये मीटर

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 20 Mar 2025 10:41 PM

विज्ञापन

तीन महीने बीत जाने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं किया गया. ऐसे 18 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ दिये गये.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर . बिजली विभाग की टीम ने प्रखंड क्षेत्र के बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कनीय विद्युत अभियंता राजनंदन कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने गुरुवार को सिवैसिंहपुर में अभियान चलाया. इस क्रम में वैसे विद्युत उपभोक्ता जिनका कनेक्शन काटा गया था किन्तु तीन महीने बीत जाने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं किया गया. ऐसे 18 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ दिये गये. कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि जिन्हें पहले लाल रंग के नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लेटर पैड पर नोटिस चस्पा किया गया था. इसके बावजूद भुगतान न करने वालों को लीगल नोटिस भेजा जा रहा है. यदि इसके बाद भी बिल जमा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज कर नीलामी की कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान उपभोक्ताओं से कहा गया कि वे समय पर बिजली बिल जमा करें. विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तत्पर है. लेकिन उपभोक्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. इस मौके पर बिजली कर्मी राजेश सिंह, बॉबी यादव, अमरजीत कुमार, सतीश कुमार, प्रमोद यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन