Samastipur<bha>;</bha> कलश शोभा यात्रा के साथ काले नरपत नगर में महायज्ञ शुरु

Updated:
विज्ञापन
Samastipur<bha>;</bha> कलश शोभा यात्रा के साथ काले नरपत नगर में महायज्ञ शुरु

यात्रा गाजेबाजे के साथ यज्ञ स्थल से निकल कर करेह नदी से पवित्र जल लेकर पहुंची.

विज्ञापन

हसनपुर . प्रखंड के काले नरपत नगर शिव मंदिर के पास नौ दिवसीय श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ के पहले दिन मंगलवार को 551 कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली. यात्रा गाजेबाजे के साथ यज्ञ स्थल से निकल कर करेह नदी से पवित्र जल लेकर पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर काले चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची. कलश स्थापना के बाद कलश यात्री कन्याओं को भोजन कराया गया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सुमन ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में दूरदराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर सारी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है. शोभा यात्रा के सफल संचालन में पंडित सत्यम झा, गौतम कुमार सिंह, विजय कुमार सुमन, शिव कुमार महतो, सुशील कुमार, बिंदेश्वरी महतो, अजय कुमार सुमन, शिव कुमार दास, सुशील महतो, इंद्रदेव महतो, बमबम, रमेश आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन