समस्तीपुर: क्रू लॉबी पर लोको कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग में देरी पर जताया आक्रोश
क्रू लॉबी पर लोको कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन
समस्तीपुर रेलवे लॉबी में लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने केडर रिस्ट्रक्चरिंग और माइलेज फॉर्मूले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जानें पूरी खबर।
Railway Loco Running Staff Protest: लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में भारतीय रेलवे के प्रत्येक लॉबी की तरह समस्तीपुर क्रू लॉबी के समक्ष सुबह 10 से 12 बजे तक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. यह विरोध प्रदर्शन कैडर रिस्ट्रक्चरिंग में हो रही अनावश्यक देरी और माइलेज फॉर्मूले को ड्यूटी कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स (DCI) के आधार पर तय किए जाने के सरकारी प्रस्ताव के खिलाफ किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन मंडल सचिव पवन कुमार पप्पू द्वारा किया गया.
Samastipur News: प्रशासन पर जायज मांगों की अनदेखी का आरोप
विरोध प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में जोनल महामंत्री कॉमरेड ए.के. राउत विशेष रूप से उपस्थित रहे. ए.के. राउत ने उपस्थित रनिंग कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारी पूरी मुस्तैदी और सुरक्षा के साथ ट्रेनों का परिचालन कर रहे हैं, लेकिन रेल प्रशासन उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है.उन्होंने कर्मचारियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
40 से 50 रनिंग कर्मियों ने की शिरकत, दी आंदोलन की चेतावनी
इस विरोध सभा में समस्तीपुर लॉबी के लगभग 40 से 50 रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया और एक स्वर में अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की. संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.इस कार्यक्रम में शाखा खजांची मनोज कुमार, चंदन कुमार, ब्रजेश कुमार, बबलू कुमार, सुनील कुमार, दिलीप कुमार (2), राजेश कुमार, श्रवण कुमार शर्मा, सोनू कुमार (2), सुरेश कुमार, सुबोध चौरसिया, राम बहादुर राय, सचिन कुमार, सूर्यकांत कुमार, के.डी. प्रसाद, और सुभाष कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









