ग्रीन एक्सप्रेस-वे का रूट बदलने के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (AI फोटो)
बिहार राज्य किसान सभा सरायरंजन में प्रस्तावित ग्रीन एक्सप्रेस-वे के रूट में बदलाव के खिलाफ आवाज उठा रही है। संगठन का दावा है कि नए एलाइनमेंट से झखड़ा कॉलेज समेत 500 से अधिक घर प्रभावित हो रहे हैं। इस मुद्दे पर 11 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।
Samastipur News: बिहार राज्य किसान सभा ने सरायरंजन में प्रस्तावित ग्रीन एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट बदले जाने के विरोध में सभा आयोजित की. संगठन ने आरोप लगाया कि सड़क का रूट बदलने से झखड़ा कॉलेज सहित 500 से अधिक घर प्रभावित हो रहे हैं. सभा की अध्यक्षता रंजीत सहनी ने की.
पुराने एलाइनमेंट से निर्माण कराने की मांग
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनवरी 2025 में तैयार किए गए एलाइनमेंट के अनुसार सड़क बनने पर केवल 50 से 60 घर प्रभावित हो रहे थे. लेकिन वर्ष 2026 में कथित रूप से राजनीतिक दबाव और व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण सड़क का रूट बदल दिया गया.
उन्होंने आरोप लगाया कि नए एलाइनमेंट से झखड़ा कॉलेज सहित 500 से अधिक घरों वाली घनी आबादी प्रभावित हो रही है.
आंदोलन की दी चेतावनी
बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने जिला प्रशासन से पुराने एलाइनमेंट के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग की.
उन्होंने कहा कि यदि पुराने रूट को बहाल नहीं किया गया तो झखड़ा कॉलेज और प्रभावित परिवारों को बचाने के लिए आंदोलन किया जाएगा.
11 जुलाई को प्रदर्शन का आह्वान
सभा में 11 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई.
इस अवसर पर सुरेश महतो, रामकृपाल गिरि, उमेश झा, अमरनाथ झा, रामदयाल साह, सुरेंद्र महतो, रामसागर साहनी, योगी महतो, सुखचैन साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










