स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देशित करते बीडीओ। | Prabhat Khabar Network

पूसा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा की गई। कचरा उठाव और उपयोगिता शुल्क को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूसा : प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ रविश कुमार रवि ने की. इसमें मुख्य रूप से सभी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की समीक्षा की गयी. जिसमें डब्ल्यूपीयू, ई रिक्शा, पैडल रिक्शा की क्रियाशीलता, शौचालय के आवेदन का जांच, प्रविष्टि एवं जियो टैगिंग की भी विस्तार से समीक्षा की गयी. पंचायतों में हो रहे पैडल रिक्शा द्वारा गीला-सूखा अपशिष्ट का उठाव प्रत्येक दिन प्रत्येक वार्ड में करवाने के लिए निर्देशित किया गया. साथ ही जिन घरों से अपशिष्ट का उठाव होता है वैसे सभी आम जनता 30 रुपए उपयोगिता शुल्क अवश्य ही पंचायत में स्वच्छता कर्मी को देकर उसका पर्ची प्राप्त करें. प्रखंड समन्वयक दीपिका भारती, चंदन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संतोष कुमार, सुधाकर कुमार, पप्पू कुमार शत्रुध्न कुमार, दुर्गेश कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, करन कुमार, शबाना खातून, सीता कुमारी, राकेश कुमार, अनुभव कुमार, मो. निराले मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन