Samstipur : ज्वाला ने जीता बेस्ट सिंगर म्यूजिक अचीवमेंट अवार्ड

Published by :KRISHAN MOHAN PATHAK
Published at :01 Jan 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Samstipur : ज्वाला ने जीता बेस्ट सिंगर म्यूजिक अचीवमेंट अवार्ड

सिंगर ज्वाला राय ने एक ओर जहां मो. रफी, मुकेश के गाए सुपरहिट गीतों से संगीत प्रेमियों को अपना मुरीद बनाया.

विज्ञापन

समस्तीपुर . बॉलीवुड और शास्त्रीय संगीत जगत के नामी सिंगर ज्वाला राय ने पटना में आयोजित भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत और स्वर्णिम युग के महान कलाकारों को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम विरासत-2025 : ए ट्रिब्यूट टू गोल्डन एरा ऑफ इंडियन म्यूजिक कार्यक्रम में सुर, लय और ताल के साथ साथ भावों का भी अनूठा मंजर रचकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को ताल से ताल मिलाकर झूमने को मजबूर कर दिया. सिंगर ज्वाला राय ने एक ओर जहां मो. रफी, मुकेश के गाए सुपरहिट गीतों से संगीत प्रेमियों को अपना मुरीद बनाया. वहीं एक से बढ़कर एक गीत की मीठी तान से लोगों ने सात सुरों के समंदर में गोते लगाये. रेणुका आर्ट्स के संयोजक/सचिव रंजन ने सिंगर ज्वाला राय को बेस्ट सिंगर म्यूजिक अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया. सिंगर ज्वाला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संगीत की अमूल्य परंपरा, शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के महान गायकों व संगीतकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा नई पीढ़ी को संगीत की विरासत से जोड़ना था.

साधना, समर्पण व संवेदना से निकलता है संगीत

सिंगर ज्वाला राय ने बताया कि संगीत आसान नहीं है. यह साधना है जिसमें समर्पण के साथ तपकर सीखना होता है. संगीत एक ऐसा अनुशासन है जिसके लिए कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है. संगीत बनाने के लिए, सबसे पहले एक अच्छा श्रोता होना चाहिए. उन्होंने कहा, संगीत में सफलता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की शक्ति है. युवाओं को संगीत में रुचि विकसित करनी चाहिए. उन्हें जल्दी सफल होने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए. ज्वाला बताते है कि टैलेंट को हवा देने का सोशल मीडिया एक सशक्त जरिया है. सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि मिलना अच्छा लगता है. साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. अभी हम लोग जहां हैं, वहां बने रहने की चुनौती है. उस स्तर से नीचे न जायें, इसके लिये हम प्रयास करते हैं. लोगों के कमेंट्स से मोटिवेशन मिलता है और हम लगातार प्रयास को प्रेरित होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन