रघुनाथपुर में झोपड़ी को किया आग के हवाले,प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 2:41 PM
हलई थाना क्षेत्र की ररियाही पंचायत के रघुनाथपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में आग लगाने एवं मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.
मोरवा : हलई थाना क्षेत्र की ररियाही पंचायत के रघुनाथपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा गरीब की झोपड़ी में आग लगाने एवं मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में दोनों ही पक्ष के लोगों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस बाबत जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मारपीट एवं अगलगी की घटना हुई थी. इस घटना में चंद्रवली साह, शिवनाथ साह, कौशल्या देवी, महेश साह आदि के जख्मी होने की बात बताई गई थी. अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस के द्वारा फर्द बयान लिया गया था. इधर, दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा भी प्राथमिकी के लिए आवेदन सौंपा गया. दोनों मामले में दर्जन भर लोगों को नामजद किये गये हैं. एक पक्ष के महेश साह तो दूसरे पक्ष के जगदीप राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेवारी एसआई अजय कुमार को सौंपी गई है. पूरे मामले की पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










