रेस्टोरेंट के अंदर भारी मात्रा में केन बीयर बरामद

Updated at : 11 Apr 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के अंदर भारी मात्रा में केन बीयर बरामद

समस्तीपुर. उत्पाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना के जितवारपुर कोठी ढाला स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर भारी मात्रा में केन बीयर बरामद किया.

विज्ञापन

समस्तीपुर. उत्पाद पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना के जितवारपुर कोठी ढाला स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर भारी मात्रा में केन बीयर बरामद किया. पुलिस को देखते ही रेस्टोरेंट के संचालक और कर्मी फरार हो गए. पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाहर मेन गेट पर ताला लगाकर सील कर दिया है. उत्पाद थाना में रेस्टोरेंट के संचालक संतोष यादव के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई. विभागीय स्तर पर रेस्टोरेंट के अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा गया है. उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि बुधवार रात गुप्त सूचना मिली की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कोठी ढाला स्थित एक रेस्टोरेंट में चोरी छिपे शराब बेचा जा रही है. स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम द्वारा उक्त स्थल तत्काल छापेमारी की गई. इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर से 101 लीटर केन बीयर बरामद किया. पुलिस को देखते ही रेस्टोरेंट के संचालक और कर्मी भाग निकले. उत्पाद थाना में रेस्टूरेंट के संचालक संतोष यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. रेस्टोरेंट को सील कर विभागीय स्तर पर अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा गया है. उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाकर शराब के खिलाफ सघन छापेमारी की जा रही है. धंधेबाजों पर पुलिस की पैनी नजर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन