सड़क पार कर रही बच्ची को स्काॅर्पियो ने कुचला, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 10:54 PM
थाना क्षेत्र के कोनैला मध्य विद्यालय के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियो से कुचल कर बच्ची की मौत हो गई. चालक समेत मौके से फरार हो गया.
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के कोनैला मध्य विद्यालय के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियो से कुचल कर बच्ची की मौत हो गई. चालक समेत मौके से फरार हो गया. मृतका की पहचान कोनैला गांव के ही अनिल शर्मा की पुत्री मधु राज (9) के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्काॅर्पियो चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजे की मांग करते हुए दलसिंहसराय-समस्तीपुर मार्ग को विद्यालय के पास ही बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष और थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया. जाम के कारण मुख्य सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. तेज धूप होने के बावजूद लोग सड़क पर पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे. बीडीओ मनीष कुमार ने कल्याण विभाग से दी जाने वाली तत्काल बीस हजार रुपये की सहायता राशि मृतका के स्वजन को दिया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मधु सड़क की दूसरी ओर स्थित परचून दुकान से सामान खरीद कर अपने घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार स्काॅर्पियो उसे जोरदार ठोकर मारते हुए समस्तीपुर की ओर भाग गया. मौजूद लोगों ने भाग रहे स्काॅर्पियो चालक का कुछ दूर तक पीछा भी किया. लेकिन वह भागने में सफल रहा. लोगों का कहना था कि इस सड़क पर ब्रेकर नहीं होने के कारण रोजाना दुर्घटना होती रहती है. नई सड़क पर गाड़ी की रफ्तार काफी होती है. जिस कारण कई लोग घायल हो जाते है. कई की मौत हो जाती है. इधर, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि बच्ची की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आवेदन मिलने पर आगे कि कार्रवाई की जायेगी. वहीं, घटना के बाद से मृतका के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताते चलें कि बीते दस दिनों में दो लोगों मौत यहां पर हो चुकी है. बीते छह जून को कौनेला चौक के पास ही साइकिल से घर लौट रहे बालक को स्कॉर्पियो चालक ने धक्का मार दिया था. जिसमें कौनेला मकदमपुर वार्ड 3 निवासी प्रमोद राय के पुत्र अनिल कुमार (12) की मौत हो गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










