Samastipur:भूमि विवाद में व्यवसायिक प्रतिष्ठान में तोडफोड़, शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur:भूमि विवाद में व्यवसायिक प्रतिष्ठान में तोडफोड़, शिकायत

शहर के मोहनपुर रोड स्थित शांति बिहार मोहल्ला में भूमि विवाद के चलते कतिपय लोगों ने सोमवार को एक किराएदार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में तोड़फोड किया.

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के मोहनपुर रोड स्थित शांति बिहार मोहल्ला में भूमि विवाद के चलते कतिपय लोगों ने सोमवार को एक किराएदार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान में तोड़फोड किया. इस दौरान विरोध करने पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कर्मी व महिला के साथ मारपीट भी किया. इस बाबत पीड़ित किराएदार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी निवासी बंधु प्रसाद ने बताया कि वह पिछले सात साल से किराए पर जमीन लेकर जेनरेटर चलाते हैं. जमीन मालिक द्वारा उक्त जमीन को खाली करने का दबाब बनाया जा रहा था. उन्होंने जमीन मालिक को जमीन खाली करने से पहले एडवांस के तौर पर दिए गए रुपये और कुछ समय मांगा था. इसी बीच यह घटना हो गयी. उन्होंने जमीन मालिक पर आरोप लगाया. वहीं दूसरी ओर जमीन मालिक काशीपुर वार्ड 34 के मधु कुमारी ने किराएदार बंधु प्रसाद के द्वारा जबरन उनकी जमीन पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में स्थानीय नगर पुलिस से इसकी शिकायत भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन