Samastipur News:बच्चे की शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर सोचने पर जोर
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 29 Sep 2025 6:47 PM
सम्राट अशोक कुशवाहा सेवा समिति की मासिक बैठक शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित एक निजी क्लिनिक परिसर में हुई.
Samastipur News:दलसिंहसराय : सम्राट अशोक कुशवाहा सेवा समिति की मासिक बैठक शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित एक निजी क्लिनिक परिसर में हुई. विकास सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई. उनके पुत्र कामेश्वर कुशवाहा को एवं सीओ राकेश कुमार को चादर और माला से सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा सेवा समिति के माध्यम से लोगों का विकास कर समाज के बच्चे के शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में सोचने की जरूरत है. मौके पर अध्यक्ष डॉ. डीएन सिंह, सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह, अजित कुमार सिंह, श्याम कुमार, डॉ. रामसेवक सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शिवचंद्र प्रसाद, सुधीर कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, सुखदेव सिंह थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










