डीएम का राजस्व संग्रहण में तेजी का निर्देश
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 17 Apr 2025 10:49 PM
विज्ञापन
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व कार्यों व भूमि उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की.
विज्ञापन
समस्तीपुर. जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व कार्यों व भूमि उपलब्धता से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024 -25 में आंतरिक संसाधन के दिये गये लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त राजस्व की समीक्षा के क्रम में दाखिल-खारिज के मामलों ,परिमार्जन के मामलों तथा ई-मापी के मामलों का विभागीय निर्देश के आलोक में निष्पादन करने का निर्देश दिय, ताकि जिले की रैंकिंग टॉप में बनी रहे. इसमें लापरवाही करने वाले अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. .भूमि उपलब्धता के संबंध में विभिन्न विभागों से प्राप्त अधियाचना के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी को एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को सभी प्रकार की योजनाओं हेतु चिह्नित भूमि को एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराते हुए प्रतिदिन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रियंका प्रियदर्शनी ,सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी राजस्व पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










