Samastipur<bha>;</bha> एसजीएफआई जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
Samastipur<bha>;</bha> एसजीएफआई जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

शहर के पटेल मैदान में मंगलवार को पांच दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई.

विज्ञापन

समस्तीपुर . खेल विभाग, शिक्षा विभाग, खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शहर के पटेल मैदान में मंगलवार को पांच दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई. बीस प्रखंडों के लगभग 3000 से अधिक अंडर 17 बालक-बालिका इसमें हिस्सा लेंगे. शुभारंभ डीएम रोशन कुशवाहा ने किया. डीएम ने कहा कि युवा खिलाड़ियों में जो उत्साह दिख रहा है वह सराहनीय है. अपेक्षा है कि खेल भावना, अनुशासन और परस्पर सम्मान के साथ खेलेंगे. हार-जीत से अधिक आपके संस्कार और दृष्टिकोण महत्वपूर्ण हैं. इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने डीएम को सर्वप्रथम खेल बैच लगाकर उनका स्वागत पौधा व स्मृति चिन्ह देकर किया. स्काउट एंड गाइड के बैंड बाजे की धुन पर विभिन्न प्रखंडों से आये स्कूली बच्चों ने मनमोहक मार्च पास्ट किया. उवि कर्पूरीग्राम के शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले बच्चों को अनुशासन एवं खेल भावना के तहत खेलने की शपथ दिलाई. डीएसओ श्री शर्मा ने कहा कि खेल का मुख्य संदेश व्यक्तित्व का विकास एवं अनुशासन है. मौके पर खेल कार्यालय के सहायक वरुण कुमार सिंह के अलावा विभिन्न स्कूलों के खेल शिक्षक मौजूद थे. प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये अंडर 17 आयु वर्ग के 100 मीटर बालिका दौड़ को विसिल मार कर डीएम ने खेल को शुरु कराया. अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 आयु वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, योगा, कुश्ती एवं ताइक्वांडो के खेल 17 खेल विधा होंगे. चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसके बाद मौजूद खिलाड़ियों शिक्षकों और अभिभावकों को स्वीप कोषांग के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया. संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया.

शालू, सुहानी व वर्षा ने मारी बाजी

100 मीटर फर्राटा दौड़ बालिका वर्ग में बिरसिंहपुर की शालू सिंह, डीएभी की सुहानी कुमारी एवं वारिसनगर की वर्षा कुमारी ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. बालक वर्ग में बिरसिंहपुर के फैजान अली, पटोरी के हरिओम एवं हसनपुर के ज्योतिरादित्य ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह 800 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में पटोरी की रिया कुमारी ने प्रथम स्थान, जगतसिंहपुर की प्रिया कुमारी ने द्वितीय एवं रोसड़ा की नीलम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग में डीएभी के सीमांत कुमार, आरएसबी के अमन कुमार और पटोरी के अमृत कुमार ने क्रमश गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. वहीं 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आरएसबी के अमन कुमार, डीएवी के निशांत कुमार, रोसड़ा के अंशु कुमार और बालिका वर्ग में मगरदही की राजनंदनी कुमारी, बिरसिंहपुर की सृष्टि कुमारी एवं रसलपुर की रिया कुमारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा अंडर 17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के ओपन ट्रायल में प्रतिभागी खिलाड़ियों से बारी-बारी से गेंदबाजी, बल्लेबाजी एवं क्षेत्ररक्षण के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन