Samastipur News:यूपीएस चुनने की समय सीमा 3 महीना और बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:यूपीएस चुनने की समय सीमा 3 महीना और बढ़ी

यूनिफाइड पेंशन स्कीम और नेशन पेंशन स्कीम में से किसी एक का चुनाव करने की डेडलाइन 3 महीने और बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : रेल कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड स्कीम चुनने का मौका अभी बाकी है. यूनिफाइड पेंशन स्कीम और नेशन पेंशन स्कीम में से किसी एक का चुनाव करने की डेडलाइन 3 महीने और बढ़ा दी गई है. पहले इसका चुनाव करने की डेडलाइन 30 जून थी, जो अब बढ़ा कर 30 सितंबर कर दी गई है. यूपीएस के तहत गारंटी वाली पेंशन देने की बात कही गई थी. जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस में से किसी एक का चुनाव करने के लिए 3 महीने का समय और दिया है. ऐसे कर्मचारी जो अभी एनपीएस में अपना योगदान दे रहे हैं, अगर वे चाहें तो 30 सितंबर तक अपना फंड यूपीएस में ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके बाद कर्मचारियों को अपना विकल्प बदलने का अवसर नहीं दिया जाएगा और वे हमेशा एनपीएस में ही बने रहेंगे. सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 से यूपीएस योजना को लागू किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन