शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 11:29 PM
सर्वेश्वर धाम पटसा, मंगलगढ़, चंद्रपुर, शोभेपुरा, खरहैया, हसनपुर गांव आदि गांवों के शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
हसनपुर : सर्वेश्वर धाम पटसा, मंगलगढ़, चंद्रपुर, शोभेपुरा, खरहैया, हसनपुर गांव आदि गांवों के शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग सिमरिया से गंगाजल लाकर बाबा का जलाभिषेक किया. झमटिया से जल भरकर श्रद्धालुओं ने मंगलगढ़ शिवालय में जलाभिषेक किया. निजी वाहन के सहारे दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान व बेगूसराय जिले के हरिगिरि धाम में जलाभिषेक करने पहुंचे. पटसा आयोजन समिति के सदस्य रामकिशोर राय ने बताया कि सर्वेश्वरधाम में आने वाले श्रद्धालुओं को कमेटी सदस्य सहयोग किया. मौके पर अर्जुन मिश्र, आशुतोष झा, ज्योतिनाथ मिश्र उर्फ दिलखुश मिश्र, नरेंद्र झा, शिवनाथ मिश्र, घनश्याम झा, सुभाषचंद्र झा उर्फ विदुर, अमित किशोर राय, सुजीत मिश्र, माधव महतो, राकेश कुमार झा, राज कुमार लाल, डॉ गौरीशंकर, नीरज चौधरी, अरुण कुमार मिश्रा, गौतम राय, पालन झा, संजय झा, सुधीर सिंह, सुनील सिंह, सौरभ सिंह आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










