ePaper

प्रो.अजय को पटना विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर बधाई

Updated at : 03 Jul 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
प्रो.अजय को पटना विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर बधाई

डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष रहे अजय कुमार सिंह को उनके कार्य कुशलता के आधार पर इससे पूर्व पटना विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति बनाया गया था.

विज्ञापन

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष रहे अजय कुमार सिंह को उनके कार्य कुशलता के आधार पर इससे पूर्व पटना विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति बनाया गया था. अब उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए पटना विवि का कुलपति बनाया गया है. पूर्वी चंपारण के सुहासिन निवासी डॉक्टर सिंह विगत कई वर्षों से समस्तीपुर के ही होकर रह गये हैं. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सर्च कमेटी की अनुशंसा के आलोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विमर्श के बाद उनकी नियुक्ति की है. इसकी अधिसूचना राजभवन द्वारा मंगलवार को जारी की गयी. नवनियुक्त कुलपति का कार्यकाल उनके प्रभार ग्रहण की तिथि से तीन वर्षों का होगा. उनके इस उपलब्धि पर उनके परिजन वह इष्ट मित्रों ने शुभकामना दी है. शुभकामना देने वालों में अपोलो डेंटल समस्तीपुर के निदेशक प्रमुख डॉक्टर कुमार, मार्क हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ अभिलाष सिंह, समस्तीपुर डेंटल के चिकित्सक डॉ दयानंद कुमार, पूसा विश्वविद्यालय के डॉ. सतीश कुमार सिंह, डॉ पी एन सिंह, डॉ संजय कुमार आदि शामिल हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन