आवंटन के बाद भी सिंघिया के नगर शिक्षकों को अप्रैल का वेतन नहीं मिला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 10:58 PM
नगर शिक्षक आवंटन के बावजूद अप्रैल के वेतन से वंचित रह गये. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिंघिया से पूछने पर पता चला कि कार्यपालक पदाधिकारी, रोसड़ा ही सिंघिया नगर पंचायत के अतिरिक्त प्रभार में हैं.
सिंघिया : नगर शिक्षक आवंटन के बावजूद अप्रैल के वेतन से वंचित रह गये. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिंघिया से पूछने पर पता चला कि कार्यपालक पदाधिकारी, रोसड़ा ही सिंघिया नगर पंचायत के अतिरिक्त प्रभार में हैं. सिंघिया कार्यालय में उपलब्ध नहीं होने के कारण दो दिन मैसेंजर के माध्यम से रोसड़ा नगर कार्यालय भी वेतन विपत्र भेजा गया, लेकिन वेतन विपत्र पर कार्यपालक पदाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं हुआ. अंत में वेतन विपत्र नगर कार्यालय सिंघिया को रिसीव करा दिया गया है. हस्ताक्षर में विलंब होने के कारण नगर शिक्षकों का बिल छोड़कर शेष सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन विपत्र जिला को भेज दिया गया. सबका भुगतान भी हो चुका है. नगर शिक्षकों का वेतन विपत्र अभी तक नगर पंचायत कार्यालय में हीं लंबित है. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के के पाठक का सख्त निर्देश है कि आवंटन के बावजूद वेतन भुगतान मे विलंब होने पर संबंधित पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई. वेतन विपत्र महीने के 25 तारीख को जिला को भेजने की बाध्यता है. जबकि नगर शिक्षक सिंघिया के अप्रैल का वेतन विपत्र 15 मई तक नगर कार्यालय में ही लंबित है. उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान नहीं होने से नगर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है समस्या के बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी समस्तीपुर को लिखा जा रहा है. समस्या का समाधान नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










