ePaper

Samastipur: रोसड़ा नगर निकाय के वार्ड नंबर 7 में 28 को होगा उपनिर्वाचन

Updated at : 26 Jun 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur: रोसड़ा नगर निकाय के वार्ड नंबर 7 में 28 को होगा उपनिर्वाचन

रोसड़ा नगर निकाय के वार्ड नंबर 7 में पार्षद के निधन के पश्चात रिक्त पड़े पद पर आगामी 28 जून को उपनिर्वाचन कराया जाएगा.

विज्ञापन

रोसड़ा . रोसड़ा नगर निकाय के वार्ड नंबर 7 में पार्षद के निधन के पश्चात रिक्त पड़े पद पर आगामी 28 जून को उपनिर्वाचन कराया जाएगा.इसके लिए वार्ड के कुल 1053 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.मतदान हेतु प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ संदीप कुमार के निर्देशन में गुरुवार को पोलिंग पार्टी के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया गया.इस वार्ड में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं.मतदान केंद्र संख्या 7/1 प्राथमिक विद्यालय लोहियानगर में कुल 612 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.जिसमें पुरुष 324 एवं महिला 288 मतदाता हैं.वहीं मतदान केंद्र संख्या 7/2 उमवि हिरमिया में कुल 441 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.जिसमें पुरुष 224 एवं महिला 217 हैं.27 जून को पेट्रोलिंग पार्टी के बीच सामग्री वितरण किया जाएगा.मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ राकेश कुमार एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व अधिकारी राकेश कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है.पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन