भाभी की हत्या में पुलिस ने देवर को पकड़ पीटा
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 20 Mar 2025 10:43 PM
दलसिंहसराय के वाजिदपुर वार्ड 14 निवासी संजीव दास की पत्नी आभा कुमारी की लाश पुलिस ने बरामद किया था.
दलसिंहसराय . अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों दलसिंहसराय के वाजिदपुर वार्ड 14 निवासी संजीव दास की पत्नी आभा कुमारी की लाश पुलिस ने बरामद किया था. जिसे लेकर पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के चचेरे देवर राहुल कुमार (20) को 17 मार्च को दिन के 1 बजे उसके घर से पकड़ कर ले गई. वहीं दूसरे दिन पुलिस ने छोड़ दिया. राहुल ने पुलिस पर बेहरमी से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया. वह अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत थे. उन्होंने मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक व डीएसपी को पत्र लिख कर पुलिस द्वारा मारपीट का शिकायत दर्ज करायी है. राहुल ने बताया कि उनकी चचेरी भाभी आभा कुमारी का शव पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया था. जिनकी कुछ बदमाशों द्वारा निर्मम हत्या कर दर गयी थी. इसे लेकर 17 मार्च को दिन के 1 बजे उसके घर पर 3, 4 गाड़ी पुलिस आई और बोला चलो तुमसे पूछताछ करनी है. रास्ते में दलसिंहसराय थाना से किसी पदाधिकारी ने फोन किया कि इसे दलसिंहसराय थाना ले आओ यही पूछताछ करेंगे. दलसिंहसराय थाना के एक कमरे में रात होने पर 5 से 7 पुलिस बल एवं पदाधिकारी मिलकर बेरहमी से मारपीट करते हुए पैखाना के रास्ते को डंडा से जख्मी कर दिया. कमर के नीचे डंडा से मारकर खून जमा दिया. डरा-धमका कर पुलिस वाले दोष कबूल करने को कह रहे थे. अंत में मुझे उजियारपुर थाना पर लाया गया. जहां से मुझे जख्मी हालत में 18 मार्च की रात छोड़ा गया. इसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में अपना इलाज कराया. राहुल ने बताया कि चचेरी भाई भाभी होने के कारण फोन पर बातचीत हुई थी. उन्होंने दोषियों के विरुद्ध करने की गुहार लगायी है. वहीं डीएसपी विवेक कुमार ने बताया की मृतका के मोबाइल से बात करने सहित कई बिन्दुओं पर शक होने पर मृतका के चचेरे देवर राहुल को पूछताछ के लाया गया था. मारपीट का आरोप गलत है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










