Samastipur: चौबीस घंटे बाद बलान नदी से बरामद हुआ लापता किशोर का शव

Updated:
विज्ञापन
Samastipur: चौबीस घंटे बाद बलान नदी से बरामद हुआ लापता किशोर का शव

बलान नदी की सीढ़ी घाट पर रविवार को नहाने गये 17 वर्षीय किशोर राहुल कुमार डूब गया.

विज्ञापन

दलसिंहसराय . थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत सरकार भवन के स्थित बलान नदी की सीढ़ी घाट पर रविवार को नहाने गये 17 वर्षीय किशोर राहुल कुमार डूब गया. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गये. लेकिन देर शाम तक सफल नहीं हो सके. इसके बाद प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के जवान घटना स्थल पर पहुंच खोजबीन की. हालांकि, रात तक शव का कोई पता नहीं चल पाया. इसलिए खोज अभियान को बंद कर दिया गया. राहुल कुमार के पिता अशोक राय के अनुसार वह कुछ दोस्तों के साथ बलान नदी के घाट पर नहाने गया था. पांव फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया. डूब गया. रविवार से शुरू हुई खोजबीन सोमवार को दोपहर तक जारी रही. स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बरामद किया. शव बरामद होते ही परिवार में अफरातफरी मच गई. घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नदियों के किनारे सुरक्षा और चौकसी बढ़ाने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने में मदद मिले. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन