बूढ़ी गंडक नदी में डूबे तीनों किशोर का शव बरामद
नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर पासवान चौक के समीप रविवार शाम बूढ़ी गंडक नदी में डूबे तीनों किशोर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया.
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर पासवान चौक के समीप रविवार शाम बूढ़ी गंडक नदी में डूबे तीनों किशोर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया. घटना के बाद रविवार शाम से ही स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे तीनों किशोर का तलाश कर रही थी. इस दौरान रविवार शाम एसडीआरफ की मदद से एक किशोर का शव बरामद हुआ था. जबकि, सोमवार को दो अन्य किशोर का शव भी नदी से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान धर्मपुर न्यू कालोनी वार्ड 27 निवासी मो. निराले के 15 वर्षीय पुत्र लक्की, मो. इश्तेयाक के पुत्र रौनक और कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चकअशरफ वार्ड 11 निवासी मो. हामिद के 15 वर्षीय पुत्र समीर के रूप में बताई गई है. स्थानीय पुलिस तीनों किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए