29 सितंबर को रोजगार मेला, 30 कंपनियां करेंगी भर्ती, नन मैट्रिक से ग्रेजुएट तक को मौका

Updated:
विज्ञापन

रोजगार मेला की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. होली मिशन हाईस्कूल में 25-30 कंपनियां नन-मैट्रिक से स्नातक तक के युवाओं को नौकरी देंगी. इसमें शामिल होने के लिए सेतु पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है. 29 सितंबर को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जायेगा. मेला का आयोजन होली मिशन हाईस्कूल, मोहनपुर, समस्तीपुर में होगा. इसमें निजी क्षेत्र की करीब 25 से 30 कंपनियां शामिल होंगी.

विज्ञापन

नन मैट्रिक से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मौका

रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियां स्थानीय स्तर के साथ-साथ पूरे भारत में रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेंगी. नियोजकों की ओर से विभिन्न पदों के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. इसके लिए नन मैट्रिक से लेकर स्नातक, ITI और डिप्लोमा पास युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे.

सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है. रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सेतु पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को मेले में अपना बायोडाटा भी साथ लाना होगा.

निबंधन नहीं कराया तो ऐसे लें जानकारी

जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक सेतु पोर्टल पर अपना निबंधन नहीं कराया है, वे जल्द अपना निबंधन करा सकते हैं. मेले और निबंधन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल नंबर 7546971718 पर भी जानकारी ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में 15 दिन से पानी बंद, गुस्साए लोगों ने ताजपुर रोड जाम कर जलाया टायर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन