आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद भगत सिंह स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल एनडीए कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा। स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि और देशभक्ति का संदेश दिया।

विज्ञापन

Samastipur Tiranga Yatra: भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को समस्तीपुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में भाजपा के साथ एनडीए के विभिन्न घटक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया. देशभक्ति गीतों और नारों से शहर का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.

विज्ञापन

स्टेडियम गोलंबर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

शुक्रवार शाम स्टेडियम गोलंबर के समीप भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता एकत्रित हुए. यहां से भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम साहनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हुई.

डीजे और बैंडबाजों के साथ निकली यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए समाहरणालय, रेल ओवरब्रिज और चीनी मिल चौक से मगरदही घाट स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पहुंची.

स्मारक पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को भी नमन किया गया.

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक : नीलम साहनी

भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है. यह उन लाखों क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की पहचान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है.

तिरंगा यात्रा से पहले मनाया गया विभाजन विभीषिका दिवस

तिरंगा यात्रा से पहले हरपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश के विभाजन के दौरान लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा और असंख्य लोगों ने जान-माल की क्षति झेली.

उन्होंने विभाजन की त्रासदी को देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय बताते हुए इसे याद रखने की आवश्यकता पर बल दिया.

कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार गुप्ता ने किया.

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, प्रदेश मंत्री अंजली निषाद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, शशिकांत आनंद, मनोज कुमार गुप्ता, विमला सिंह, वैद्यनाथ झा, मधुवाला, कृष्ण गोपाल शर्मा, वीरेंद्र यादव, हम के जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर, राजीव शेखर, लोजपा के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह, वरुणेश विजय, विमल कुमार गोलू, दीपक मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: फाइनेंस कर्मी से 89 हजार की लूट का खुलासा, कर्मचारी ही निकला साजिश में शामिल, तीन गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन