घास काटने गए 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिजली की करंट से युवक की मौत | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में घास काटने के दौरान बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय ललित कुमार की मौत हो गई. इस दुखद घटना से परिजनों में मातम पसर गया है. ऐसे मौसम में बिजली के खतरों से सावधान रहने की सलाह दी गई है.
Samastipur News: हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवाड़ा वार्ड संख्या नौ में शुक्रवार को घास काटने के दौरान बिजली का करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान देवेंद्र राय के पुत्र ललित कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है.
घास काटने के दौरान बिजली की चपेट में आया युवक
बताया जाता है कि ललित कुमार घास काट रहा था. इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे में उसकी मौत हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
ललित तीन भाइयों में मंझला था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.
बारिश के बीच बिजली से हादसे को लेकर रहें सतर्क
उत्तर बिहार के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 19 अगस्त के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. समस्तीपुर में 15 से 18 अगस्त के बीच एक-दो दिन बारिश होने के आसार जताये गये हैं. ऐसे मौसम में खुले खेतों और बिजली के तारों के आसपास विशेष सावधानी बरतना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: 15 से 19 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, जानें अपने जिले का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








