बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

थाना क्षेत्र के सातनपुर एनएच 28 के बहिरा चौर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से हथियार के बल पर गले से सोने का चैन और अंगूठी छीनकर फरार हो गया.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर एनएच 28 के बहिरा चौर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से हथियार के बल पर गले से सोने का चैन और अंगूठी छीनकर फरार हो गया. पीड़ित युवक थाना क्षेत्र के बेलामेघ गांव का रहने वाला शैलेन्द्र कुमार साह का पुत्र अंकित कुमार बताया गया है. पीड़ित द्वारा दिए गये आवेदन में कहा गया है वह अपने बहन के यहां से घर लौट रहा था. इसी बीच बहिरा चौर के पास एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश उसे घेर लिया और युवक के रुकते ही उसके बाइक की चाभी खींच ली. एक बदमाश ने उसके सीने में बंदूक सटा दिया तथा दूसरे ने उसके गले से चैन और अंगुली से अंगूठी खोलवा कर ले लिया. इसके बाद वे दोनों अपनी बाइक से फरार हो गये. युवक द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन