समस्तीपुर में आठवीं के छात्र की हत्या, लव ट्राएंगल का मामला, पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस मामले की कर रही जांच…

सांकेतिक फोटो
Bihar Crime News: समस्तीपुर में सोमवार को एक आठवीं क्लास के छात्र की हत्या कर दी गई. मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. बता दें कि छात्र की लाश लीची के पेड़ से लटकी हुई मिली थी. मृतक की पहचान 16 वर्षीय कन्हैया के रूप में की गई है.
Bihar Crime News: समस्तीपुर में सोमवार को एक आठवीं क्लास के छात्र की हत्या कर दी गई. मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. बता दें कि छात्र की लाश लीची के पेड़ से लटकी हुई मिली थी. मृतक की पहचान 16 वर्षीय कन्हैया के रूप में की गई है. परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर लाश को पेड़ से टांग दी गई है. यह मामला लव ट्राएंगल का बताया जा रहा है. घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के भीड़हा पूरब वार्ड संख्या 12 हनुमान नगर की बताई जा रही है.
बता दें कि इस मामले में पुलिस मृतक के घर से 20 मीटर की दूरी पर रहने वाली एक लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं इस मामले में एक डीजे संचालक को भी पकड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक डीजे संचालक और नाबालिग लड़की का अफेयर पहले से चल रहा था. 2 महीने पहले से कन्हैया उस लड़की से बातचीत किया करता था. परिजनों का आरोप है कि डीजे संचालक और लड़की मिलकर कन्हैया की हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिए हैं.
लड़की से मिलने जाते रहता था कन्हैया
मृतक के बड़े भाई कृष्ण का कहना है कि मेरा भाई लड़की से मिलने हमेशा जाते रहता था. दो दिन पहले हीं उसके साथ घूमने गया था. डीजे संचालक और लड़की ने मिलकर मेरे भाई कन्हैया की हत्या किए हैं. उस लड़की का अन्य कई लड़कों से भी संपर्क है. उसके घर लड़कों का आना जाना लगा रहता है.
पेड़ से लटका था शव, प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून
परिजनों ने बताया कि कन्हैया नागपंचमी का मेला देखने गया था. रात को घर वालों ने उसकी खोज नहीं की, अभी खाना खा के सो गए. जब सुबह कन्हैया घर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई. जिसके बाद उसका शव लीची के पेड़ से लटकता हुआ देखा गया. स्थानीय लोगों का कहना था कि बेरहमी से मारा गया है, उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. उसके शव को लीची से लटकाया गया ताकि आत्महत्या का मामला बन जाए.
सड़क जाम कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे ग्रामीण
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को हनुमान नगर चौक के पास रखकर आगजनी की. रोसड़ा सिंधिया मुख्यपथ को जाम कर दिया गया. लोग घटना में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे. आरोपी लड़की और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पीएम मोदी Russia-Ukraine War के बीच 23 को जाएंगे यूक्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










