शादी के 7 घंटे पहले दूल्हे की मौत, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या का आरोप, बड़ी मां पर साजिश का शक

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Jul 2025 10:12 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: समस्तीपुर के उजियारपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां निकाह से महज 7 घंटे पहले 17 वर्षीय दूल्हे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. परिवार ने उसकी बड़ी मां पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बुधवार को निकाह से ठीक सात घंटे पहले 17 वर्षीय मोहम्मद अली हुसैन की संदिग्ध मौत हो गई. परिवार ने उसकी बड़ी मां (भाभी) हसीबुल खातून पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

मृतक के पिता मोहम्मद इलियास के अनुसार, अली हुसैन का निकाह उसी दिन शाम 5 बजे तय था. लड़की उसके अपने परिवार की ही रिश्तेदार थी. आरोपी महिला की बहन की बेटी इलियास का आरोप है कि हसीबुल खातून इस रिश्ते के खिलाफ थीं और उन्होंने ही साजिश के तहत कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर बेटे को पिला दिया.

मुंह से निकल रहा था झाग

इलियास ने बताया कि जब वो छोटे बेटे के साथ बाजार निकाह की खरीदारी करने गए थे और पत्नी पड़ोस में थी, तभी घटना हुई. घर लौटने पर देखा कि मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो अली हुसैन मुंह के बल गिरा पड़ा था, मुंह से झाग निकल रहा था. इसी बीच हसीबुल खातून अपने पति अब्बास और दोनों बच्चों के साथ फरार हो चुकी थीं.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत जहर से हुई है या आत्महत्या थी.

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

परिवार का दावा है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी. मोहम्मद इलियास और हसीबुल खातून के बीच पहले से जमीन विवाद भी चल रहा था. हाल में अली हुसैन और उसकी मंगेतर को आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद, गांववालों की सलाह पर जल्दबाजी में शादी तय की गई थी.

Also Read: मनीष कश्यप जनसुराज में इस दिन होंगे शामिल, प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद तारीख का कर दिया ऐलान…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन