Bihar Crime: आपसी विवाद में जमकर हुआ धांय-धांय, पूरे इलाके में हड़कंप, युवक को लगी गोली
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 May 2025 8:54 AM
Bihar Crime: बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से सामने आई है, जहां आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, गोलीबारी के दौरान एक युवक को गोली लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया. इधर, घटना को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.
Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आपसी विवाद में जमकर धांय-धांय हुआ. यह मामला जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है. जहां आपसी विवाद में देखते ही देखते गोली चलने लगी और इस घटना में एक युवक को गोली लगी. जिसके बाद आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप
इधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों के बीच भय समाहित हो गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी से मामले को लेकर पूछताछ की. वहीं, जख्मी युवक द्वारा बयान सामने आने के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल पर पहुंची.
‘शराब कारोबार से जुड़ा है आरोपी’
इधर, जख्मी की हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक ने रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव निवासी कामेश्वर राय के बेटे चंदन कुमार के रूप में की गई है. मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है. वहीं, जख्मी के परिजनों ने बताया कि, जिस युवक ने गोली चलाई है, वह शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है.
समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










