समस्तीपुर: एटीएम से रुपये निकालकर लौट रहे संवेदक से 50 हजार की लूट, बाइक और मोबाइल भी छीना

सांकेतिक तस्वीर
समस्तीपुर के कल्याणपुर कॉलेज के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक संवेदक को निशाना बनाया। उनसे 50 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
Samastipur News: थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कॉलेज के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक संवेदक को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
Vibhutipur News: एटीएम से रुपये निकालकर लौट रहे थे संवेदक
पीड़ित की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल निवासी पवन झा के पुत्र एवं संवेदक खराड़ी झा के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि विभूतिपुर प्रखंड चौक स्थित एटीएम से 50 हजार रुपये निकालने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कल्याणपुर कॉलेज के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.
हथियार दिखाकर नकदी, बाइक और मोबाइल लूटा
अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 50 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जरूरी कागजातों से भरा बैग छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
पुलिस जांच में जुटी, एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूरी जानकारी ली. उन्होंने स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया.
जल्द खुलासे का दावा
एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










