रायपुर बुजुर्ग में बनेगा बालाजी का भव्य मंदिर, अगले शनिवार को होगा भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन

रायपुर बुजुर्ग में मंदिर निर्माण को ले जुटे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रायपुर बुजुर्ग के ब्रह्मस्थान में बालाजी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है. मैहर के बाबा श्री हनुमान दास जी महाराज ने ग्रामीणों को निर्माण का संकल्प दिलाया है. अगले शनिवार को धूमधाम से भूमि पूजन की तैयारी है.

विज्ञापन

Balaji Temple Samastipur: प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित ब्रह्मस्थान में बालाजी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा. मंदिर निर्माण को लेकर मैहदीपुर से पहुंचे बाबा श्री हनुमान दास जी महाराज ने ग्रामीणों को मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया. मंदिर में बालाजी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी योजना है.

विज्ञापन

स्थल का निरीक्षण, भूमि पूजन की तैयारी शुरू

मैहर वाले बाबा श्री हनुमान दास ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण और भूमि की जांच कर ली गयी है. अगले शनिवार को धूमधाम से भूमि पूजन किया जाएगा. इसके बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी.

उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि गांव में बालाजी मंदिर और प्रतिमा की स्थापना धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है.

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. मौके पर राधाकांत ईश्वर, हरेराम सहनी, मुकेश कुमार झा, श्याम गिरी, वीरेंद्र कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, अशोक ईश्वर, मुन्ना पोद्दार, मोहन पासवान, रंजीत सहनी, बरूण राय, सोनू कुमार, बाबुल कुमार, राहुल कुमार और हर्षिकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले सड़क हादसे में युवक की मौत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन