स्वतंत्रता दिवस: सुरक्षा व्यवस्था के चलते 11 से 14 अगस्त तक दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग बंद
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर 11 से 14 अगस्त तक रोक लगा दी है. सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों और व्यापारियों को विशेष असुविधा होगी. इसमें लीज्ड एसएलआर और अन्य कोच भी शामिल हैं.
Parcel Booking Closed: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 11 से 14 अगस्त तक समस्तीपुर से दिल्ली के लिए सभी प्रकार के पार्सल की बुकिंग नहीं होगी. समस्तीपुर जंक्शन के पार्सल विभाग ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं.
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल पर रोक
समस्तीपुर स्टेशन से चलने वाली या यहां से रन थ्रू गुजरने वाली ट्रेनों में दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग बंद रहेगी. रेलवे के इस निर्णय का असर स्वतंत्रता दिवस तक रहेगा. यात्रियों और व्यापारियों को इस दौरान दिल्ली के लिए पार्सल भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी.
रेलवे के अनुसार, सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर रेलवे स्टेशनों पर पार्सलों की बुकिंग और डिलीवरी भी प्रतिबंधित रहेगी.
लीज्ड एसएलआर और अन्य कोच भी पाबंदी में शामिल
पाबंदी केवल सामान्य पार्सल तक सीमित नहीं है. इसमें लीज्ड एसएलआर, एजीसी और वीआईपी भी शामिल हैं. स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर लीज पर चलने वाले डिब्बों के माध्यम से भी पार्सल ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
रेलवे की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों और रेलवे परिसरों में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की आशंका को कम किया जा सके.
यह भी पढ़ें: पटोरी के सात राजस्व गांव अब हलई थाना क्षेत्र में शामिल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए