Samastipur: कृषि वैज्ञानिक ने गन्ना बीज स्रोतों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Samastipur: कृषि वैज्ञानिक ने गन्ना बीज स्रोतों का किया निरीक्षण

इस क्रम में वैज्ञानिकों ने मोरतर ग्राम के किसान मिथलेश कुमार के द्वारा तैयार किये जा रहे पौधशाला एवं बीज की सराहना की.

विज्ञापन

हसनपुर . गन्ना विकास कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत हसनपुर चीनी मिल के वरीय गन्ना प्रबंधक एमए खान की देखरेख में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि वैज्ञानिक डॉ बलवंत कुमार ने सिंगल बड पौधे तैयार करने के लिए गन्ना बीज स्रोत खेतों का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम अरैला, मालीपुर, कल्याणपुर, मंदा, मूसेपुर, मोरतर में मिथलेश कुमार राय एवं कोरई ग्राम के संजीव कुमार के पौधशाला के गन्ना प्रजाति सीओ 0118, सीओ 0238, सिओएल्के 14201 के बीज श्रोतों का निरीक्षण एवं प्रत्यक्षण किया. इस क्रम में वैज्ञानिकों ने मोरतर ग्राम के किसान मिथलेश कुमार के द्वारा तैयार किये जा रहे पौधशाला एवं बीज की सराहना की. मौके पर उप प्रबंधक गन्ना प्रमोद मणि त्रिपाठी, गन्ना विकास अधिकारी अनिल कुमार कश्यप, सहायक निदेशक कार्यालय प्रतिनिधी सुधीर कुमार शाही, किसान सह कोरई ग्राम पौधशाला संचालक संजीव कुमार, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन