Samastipur: फोरलेन पर हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन
Samastipur: फोरलेन पर हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

चकलालशाही-ताजपुर फोरलेन पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है.

विज्ञापन

मोरवा . चकलालशाही-ताजपुर फोरलेन पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक सप्ताह के भीतर तीसरी घटना है जब युवक की मौत हुई है. सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार के चिथड़े उड़ गये. दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कामराव निवासी मो. सुहैल के बेटे मो. निराले (25) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जोरदार टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गये. दोनों बीच सड़क पर गिर गये. जहां जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई. दूसरे जख्मी की पहचान मो. रहमान के रूप में हुई है. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया है. लेकिन परिजनों ने उसे बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जाता है कि निराले गुजरात में टायर का कारोबार करता था. रविवार को ही वह अपने घर आया था. अपनी बहन से मिलने कुवारी गया था. जहां से सोमवार की सुबह अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में हरपुर भिंडी ब्रह्मस्थान के समीप डिवाइडर से टकरा गया. सड़क पर घूमने निकले राहगीरों की नजर पड़ी तो उसे उठा कर ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के पर्स में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई. फौरन घर वालों को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे घर वाले हालात को देखते ही विचलित हो गये. विदित हो कि गत एक सप्ताह के भीतर चकलालशाही- ताजपुर फोरलेन पर यह तीसरी दुर्घटना है. अब तक तीन लोगों की जान इस पर जा चुकी है. आधा दर्जन बड़ी दुर्घटना हुई है. जिसमें दर्जन भर लोग घायल हुए हैं. लगातार बढ़ रही दुर्घटना से स्थानीय लोग चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन