बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये निकालकर बदमाश फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jun 2024 12:31 AM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित अशोक नगर के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने आये ग्राहक की बाइक की डिक्की से उचक्के एक लाख रुपये निकाल कर फरार हो गये.

विज्ञापन

दलसिंहसराय.थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित अशोक नगर के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने आये ग्राहक की बाइक की डिक्की से उचक्के एक लाख रुपये निकाल कर फरार हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. घटना के बाद पीड़ित विभूतिपुर थाने के केराय (वार्ड 14) निवासी राज नारायण राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया. मामले को लेकर थाने पहुंचकर श्री राय ने पुलिस को आवेदन दिया है. श्री राय का इलाज करा रहे उनका भतीजा मुकेश कुमार ने बताया कि शहर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से एक लाख रुपया निकालकर उसे बाइक की डिक्की में रखने के बाद प्लंबरिंग का सामान लेने चाचा के साथ वह भी अशोक नगर के पास स्थित दुकान पर गया था. जहां 1-2 मिनट के अंदर डिक्की से रुपये वाला बैग लेकर बदमाश फरार हो गये. सीसीटीवी फुटेज में अपाचे से आये दो युवक बाइक की डिक्की से बैग निकालते नजर आये है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने कहा कि सूचना पर पुलिस गई थी. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन