Samastipur News:बाया नदी के रानी पुल से कूद युवक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बाया नदी के रानी पुल से कूद युवक ने की आत्महत्या

पिता से विवाद में आक्रोशित युवक ने पास स्थित बाया नदी के रानी पुल से कूद कर बुधवार को आत्म हत्या कर ली.

विज्ञापन

Samastipur News:विद्यापतिनगर : पिता से विवाद में आक्रोशित युवक ने पास स्थित बाया नदी के रानी पुल से कूद कर बुधवार को आत्म हत्या कर ली. ऐसा मृतक के आस पास के लोगों का बताना है. घटना के सात घंटे बाद युवक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने नदी से ढूंढ निकालने में सफल हुई. मृतक की पहचान सीमावर्ती थाना क्षेत्र के चमथा बड़खूंट वार्ड सात निवासी राम बालक राय के पुत्र मनोज राय (40) के रूप में की गई. घटना को लेकर मृतक के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक व उसके पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं. दोनों इस समय घर पर मौजूद थे. बुधवार को दोनों के बीच विवाद गहराते हुए लड़ाई का स्वरूप धारण कर लिया था. इससे आक्रोशित हो युवक ने घर के पास जर्जर व आधिकारिक परित्यक्त रानी पुल से बाया नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन