मोबाइल चोर पकड़ाया, धुनाई

समस्तीपुर : कशन पर बुधवार रात एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. उसकी लोगों ने पहले जमकर धुनाई की, उसके बाद उसे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार चोर की पहचान जिले के वारिसनगर थाने के सुखपुर गांव के मो अशरफ के रूप में […]
समस्तीपुर : कशन पर बुधवार रात एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. उसकी लोगों ने पहले जमकर धुनाई की, उसके बाद उसे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार चोर की पहचान जिले के वारिसनगर थाने के सुखपुर गांव के मो अशरफ के रूप में की गयी है. मधुबनी के गौतम कुमार स्टेशन पर उतरने के बाद मधुबनी के लिए ट्रेन की जानकारी लेने पूछताछ केंद्र के पास पहुंचे, तो उक्त चोर उनका मोबाइल चोरी कर भागने लगा.
हल्ला होने पर सहयात्रियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया व पिटाई शुरू कर दी. इसी दौरान जीआरपी भी मौके पर पहुंच गयी. लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. चोर के पास से यात्री का मोबाइल बरामद कर लिया गया है. इस मामले में यात्री के बयान पर जीआरपी में एक मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










