आठ होली व समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

समस्तीपुर. समस्तीपुर रेलमंडल के विभिन्न स्टेशनों से अलग-अलग जगहों के लिए आठ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होगा. सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद रक्सौल, आनंदविहार दरभंगा, दिल्ली-दरभंगा व हावड़ा-रक्सौल के बीच ट्रेनें चलायी जायेंगी. उन्होंने बताया कि 07092/91 ट्रेन सिकंदराबाद से सात मार्च को रक्सौल के लिए व दस मार्च को रक्सौल से […]
समस्तीपुर. समस्तीपुर रेलमंडल के विभिन्न स्टेशनों से अलग-अलग जगहों के लिए आठ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होगा. सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद रक्सौल, आनंदविहार दरभंगा, दिल्ली-दरभंगा व हावड़ा-रक्सौल के बीच ट्रेनें चलायी जायेंगी.
उन्होंने बताया कि 07092/91 ट्रेन सिकंदराबाद से सात मार्च को रक्सौल के लिए व दस मार्च को रक्सौल से सिकंदराबाद के लिए चलेगी. 04415/16 आनंदविहार से 11 मार्च दरभंगा के लिए चलेगी. दरभंगा से आनंद विहार के लिए 12 मार्च को खुलेगी. उसी तरह 04405/6 दिल्ली से दरभंगा के लिए मार्च महीने में 2,6,9,13,16,20,23,27, व 30 को अप्रैल में 3,6,10,13,17,20,24 व 27 मई माह में 1,8,11,15,18,22,25,29 तथा जून माह में 1,5,8,12,15,19,22,26 व 29 को चलगी. इसी तरह दरभंगा से दिल्ली के लिए यह ट्रेन तीन मार्च से 30 जून तक विभिन्न तिथियों में 35 ट्रिप चलेगी. उन्होंने बताया कि 03043 /44 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस हवड़ा से रक्सौल के लिए अप्रैल में 7,14,21 व 28 को मई में 5,12,19 व 26 को तथा जून में दो व नौ तारीख को चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










