अस्पताल में रेलकर्मियों का हंगामा

Published at :23 Feb 2017 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में रेलकर्मियों का हंगामा

हादसा. बंगाली टोला में बेहोश मिला रेलकर्मी, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत डीजल शेड में हेल्पर के पद पर था कार्यरत, सीवान जिले का था रहनेवाला समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला में अचेता अवस्था में मिले एक रेलकर्मी की मौत बुधवार को मंडलीय रेल अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. रेलकर्मी […]

विज्ञापन

हादसा. बंगाली टोला में बेहोश मिला रेलकर्मी, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

डीजल शेड में हेल्पर के पद पर था कार्यरत, सीवान जिले का था रहनेवाला
समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला में अचेता अवस्था में मिले एक रेलकर्मी की मौत बुधवार को मंडलीय रेल अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. रेलकर्मी की पहचान स्थानीय डीजल शेड के हेल्पर श्रीराम के रूप में की गयी है. वह सीवान जिले का रहनेवाला बताया गया है. घटना की सूचना पर जुटे रेलकर्मियों ने कुछ देर के लिए रेलवे अस्पताल परिसर में हो हंगामा भी किया.
बाद में हॉस्पिटल के डॉक्टरों के समझाने पर लोग शांत हो गये. इस बीच घटना की सूचना पर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, लेकिन घर वाले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए. फलस्वरूप पुलिस ने लाश जब्त नहीं किया. रेलवे अस्पताल के डॉक्टर का कहना था कि रेलकर्मी हार्ट की बीमारी से पीड़ित था. संभव है कि उसकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है.
बताया गया है कि दोपहर शहर के बंगाली टोला से किसी व्यक्ति ने मंडली रेल अस्पताल को सूचना दी कि एक रेलकर्मी सड़क किनारे बेहोश पड़ा हुआ है. सूचना पर रेलवे अस्पताल का एंबुलेंस बंगाली टोला से उठा कर रेलवे अस्पताल लाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. रेलकर्मी की मौत की सूचना रेलवे क्षेत्र में फैलते ही अस्पताल में रेलकर्मियों की भीड़ जुट गयी. इस दौरान रेलकर्मियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया.
इसी बीच अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी. सूचना पर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस को देख हो हल्ला कर रहे लोग शांत हो गये. नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि परिवार के लोग व अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि रेलकर्मी की मौत बीमारी से हुई है. पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं. इस पर नगर पुलिस वापस लौट आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन