अब ट्रेनों में जल्द वाइ-फाइ की सुविधा

Published at :22 Feb 2017 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
अब ट्रेनों में जल्द वाइ-फाइ की सुविधा

समस्तीपुर : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब वे ट्रेनों में लाइव टीवी का मजा ले सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी. हालांकि, कुछ ही मामले में यात्रियों को पैसा चुकाना होगा, जबकि कई सुविधाएं मुफ्त होंगी. बहुत जल्द ही राजधानी समेत सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को नेक्स्ट जेनरेशन […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब वे ट्रेनों में लाइव टीवी का मजा ले सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी. हालांकि, कुछ ही मामले में यात्रियों को पैसा चुकाना होगा, जबकि कई सुविधाएं मुफ्त होंगी. बहुत जल्द ही राजधानी समेत सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को नेक्स्ट जेनरेशन वाइ-फाइ से लैश किया जायेगा.

इसके तहत यात्री यात्रा के दौरान बिना रुकावट लाइव क्रिकेट, सिनेमा, न्यूज व सीरियल का आनंद ले सकेंगे. हालांकि, इसके लिए यात्रियों को कुछ महीने का इंतजार करना पड़ेगा. समस्तीपुर से गुजरने वाली राजधानी के अलावा वैशाली सुपर फास्ट, बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. बाद में मेल एक्सप्रेस में भी यह सुविधा प्रदान की जायेगी. रेलवे सूत्रों ने बताया कि चलती ट्रेन में 45 एमबीपीएस वाइ-फाइ की स्पीड होगी. इससे यात्री अपने सेलफोन पर बिना रुकावट लाइव टीवी का मजा ले सकेंगे.

बेहतर सुविधाओं के लिए रेलवे इसरो से लेगा मदद : यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान हो इसके लिए इसरो से रेलवे किराये के रूप में उपग्रह लेगा.
सूत्रों ने बताया कि रेल यात्रियों को इस सुविधा के लिए कुछ मामलों में किराया देना होगा. हालांकि, ट्रेनों से संबंधी जानकारी, ट्रेनों का किराया, ट्रेनों का ठहराव, आगमन व प्रस्थान आदि की जानकारी मुफ्त में दी जायेगी. सूत्रों ने बताया कि इसके लिए मार्च महीने में टेंडर निकाला जायेगा.
उसके बाद ट्रेनों व स्टेशनों पर सर्वर लगाया जायेगा.
रेल रेडियो का भी मिलेगा मजा
रेलवे सूत्रों ने बताया कि बहुत जल्द रेलवे में रेल रेडियो की सुविधा भी शुरू होने वाली है. लाइव टीवी सिर्फ ट्रेनों में यात्री देख सकेंगे. वहीं रेडियो पर स्थानीय निजी एफएम स्टेशन, ऑल इंडिया रेडियो, समाचार के अलावा ट्रेनों आवागमन की जानकारी मिल सकेगी. इस रेडियो के माध्यम से खास कर कुहासा व खराब मौसम की जानकारी यात्रियों को आसानी मिल जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन