बिहार : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर कांवरियों के झोले से निकली शराब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन पर रेल थाना पुलिस द्वारा जांच में कांवरियों के झोले से शराब की बोतलें बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि रेल पुलिस द्वारा स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान रेल पुलिस को कांवरियों के झोले से 61 बोतल शराब मिली है. यह सभी झोले स्टेशन पर लावारिस […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन पर रेल थाना पुलिस द्वारा जांच में कांवरियों के झोले से शराब की बोतलें बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि रेल पुलिस द्वारा स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान रेल पुलिस को कांवरियों के झोले से 61 बोतल शराब मिली है. यह सभी झोले स्टेशन पर लावारिस हालत में पड़े हुए थे. उसके बाद पुलिस ने शराब को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले पुलिस को गंगाजल के गैलेन से भारी मात्रा में शराब बरामद कर चुकी है.
फिलहाल पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है. वहीं शराब के संदिग्ध कारोबारी की तलाश में जब पुलिस ने छापेमारी की तो वह भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










