ePaper

बिहार : समस्तीपुर में बैंक प्रबंधक से 15 लाख रुपये की लूट

Updated at : 03 May 2016 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में बैंक प्रबंधक से 15 लाख रुपये की लूट

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विक्रमपुर बांदे गांव स्थित केनरा बैंक में आज दोपहर अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने बैंक के शाखा प्रबंधक को घायल कर उनसे 15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि शंका के आधार पर दो लोगों को पूछताछ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विक्रमपुर बांदे गांव स्थित केनरा बैंक में आज दोपहर अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने बैंक के शाखा प्रबंधक को घायल कर उनसे 15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये.

पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि शंका के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है और फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिला की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. सभी सीमाओं पर सघन तलाशी और वाहन चेकिंग की जा रही है.

केनरा बैंक के विक्रमपुर बांदे शाखा के प्रबंधक ज्योतिष कुमार सिंह अपनी आल्टो कार से समस्तीपुर शहर के गणेश चौक स्थित अपने बैंक की मुख्य शाखा से उक्त राशि लेकर अपनी शाखा जा रहे थे, तभी मुफस्सिल थाना अंतर्गत घुरलख गांव के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन वाहन को रुकवा लिया. गाड़ी रुकते ही इन अपराधियों ने अपनी पिस्तौल तानकर उनसे राशि भरा थैला सौंपने को कहा, जिससे इनकार करने और प्रतिरोध जताने पर अपराधियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी.

इसके बाद अपराधी उनके वाहन की पिछली सीट पर रखा रुपयों भरा बैग को लेकर फरार हो गये. अपराधियों ने मारपीट के दौरान बैंक प्रबंधक के मोबाइल फोन को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी कलाई घड़ी भी लूट ली. घायल बैंक शाखा प्रबंधक को इलाज के लिये एक स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन