पीओ को दी गयी समारोहपूर्वक विदाई

Updated at :16 Jul 2015 7:05 PM
विज्ञापन
पीओ को दी गयी समारोहपूर्वक विदाई

फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. शहर के गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पीओ एसएसए संजय कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. सभा की अध्यक्षता संत कबीर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने की. संचालन शिक्षक अवर्धन यादव ने किया. समारोह में […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. शहर के गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पीओ एसएसए संजय कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. सभा की अध्यक्षता संत कबीर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने की. संचालन शिक्षक अवर्धन यादव ने किया. समारोह में प्राचार्य शाह जफर इमाम, कु मारी उषा किरण, डॉ. अनिता रानी, सोहन लाल सिंह, हरे राम सिंह, रामदेव महतो, नथुनी पासवान, डॉ. बेबी कुमारी, शंकर मांझी, मो. सुल्तान, सौरभ कुमार, अशोक कुमार झा, निलय कुमार, नवल किशोर झा, बबीता रानी आदि ने संबोधित किया. विद्यालय परिवार की ओर से श्री कुमार को पाग, चादर, डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया. इधर, महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के द्वारा कॉलेज के सभागार में बीए पार्ट 2 की छात्राओं को विदाई दिया गया. प्राचार्य डॉ. मीना प्रसाद ने कहा कि छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनिता सिन्हा व डॉ. शीला सिन्हा ने किया. इस मौके पर प्रो. शिउली भट्टाचार्या, शोभना, आभा, श्रुति, तरन्नुम आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन