जननायक से सामान चोरी कर भाग रहा वांटेड धराया

Updated at :16 Jul 2015 1:31 AM
विज्ञापन
जननायक से सामान चोरी कर भाग रहा वांटेड धराया

समस्तीपुर : मंडल के कई थानों में चोरी, नशाखुरानी, डकैती समेत कई अन्य मामलों में वांछित दिनेश सहनी मंगलवार की रात जंकशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर यात्रियों के हत्थे चढ़ गया. बेतिया जिला के नौतन थाना अंतर्गत फुरंदरपुर गांव का रहने वाला दिनेश जननायक एक्सप्रेस से किसी यात्री का सामान चोरी कर भागने की […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : मंडल के कई थानों में चोरी, नशाखुरानी, डकैती समेत कई अन्य मामलों में वांछित दिनेश सहनी मंगलवार की रात जंकशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर यात्रियों के हत्थे चढ़ गया. बेतिया जिला के नौतन थाना अंतर्गत फुरंदरपुर गांव का रहने वाला दिनेश जननायक एक्सप्रेस से किसी यात्री का सामान चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था.
जिसकी भनक लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों ने शक आधार पर उसे खदेड़ कर धर दबोचा. उसके बाद सामान मिलने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिर सूचना पर पहुंची जीआरपी के हवाले कर दिया.
पूछताछ के दौरान युवक ने जब अपना नाम व पते का खुलासा किया तो जीआरपी चौंक गयी. गिरफ्तार अपराधी की मोतिहारी जीआरपी के अलावा मंडल के कई अन्य थानों में चोरी, डकैती, नशाखुरानी समेत अन्य मामले दर्ज होने की बात सामने आयी. इसकी अर्से से पुलिस को तलाश थी.
इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये अपराधी से पूछताछ जारी है. इस क्रम में उसने मंडल के कई थानों में विभिन्न घटनाओं में संलिप्त होने की बात स्वीकार करते हुए पूर्व के मामले में जेल जाने की भी जानकारी दी है. गिरोह के मास्टर माइंड व अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा नहीं किया.
हालांकि बताया जाता है कि यह गिरोह मंडल के कई रेल खंडों पर डकैती समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं. जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मांझी ने बताया कि मंडल के अन्य थानों को भी दिनेश सहनी की गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है. जल्द ही मामले कर खुलासा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन