हत्या की नीयत से आये थे अपराधी

Updated at :16 Jul 2015 1:28 AM
विज्ञापन
हत्या की नीयत से आये थे अपराधी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित एक होटल में मंगलवार की शाम पुलिस की छापेमारी के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. पुलिस ने होटल से जिस युवक को हिरासत में लिया था. वह निदरेष निकला. छानबीन के बाद देर रात पुलिस ने उसे मुक्त कर दिया. इधर, सूत्रों के मुताबिक उक्त होटल में […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित एक होटल में मंगलवार की शाम पुलिस की छापेमारी के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. पुलिस ने होटल से जिस युवक को हिरासत में लिया था.
वह निदरेष निकला. छानबीन के बाद देर रात पुलिस ने उसे मुक्त कर दिया. इधर, सूत्रों के मुताबिक उक्त होटल में मंगलवार को नंदलाल सहनी और छोटेलाल सहनी सहित कई अपराधियों के जमा होने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी की. लेकिन पुलिस के आने की भनक पहले ही अपराधियों को लग गयी और वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकले.
पुलिस सूत्रों का बताना है कि अपराधियों द्वारा शहर में किसी के हत्या की योजना थी. जो पुलिस की सक्रियता के कारण नाकाम हो गयी. इस बाबत एएसपी आनंद कुमार ने बताया कि दोनों अपराधियों की गिरफरी के लिये सघन छापेमारी की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफर कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन