भूमि विवाद में चली पांच राउंड गोली

Updated at :15 Jul 2015 8:06 PM
विज्ञापन
भूमि विवाद में चली पांच राउंड गोली

हसनपुर. थाना क्षेत्र गरही विशनपुर गांव कें गरही पोखर के समीप पुराने भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने पांच चक्र गोली फायरिंग की. इससे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की डेढ़ बीघे विवादित पुरानी जमीन पर रामदरेश यादव ने दो झोपड़ी बांध […]

विज्ञापन

हसनपुर. थाना क्षेत्र गरही विशनपुर गांव कें गरही पोखर के समीप पुराने भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने पांच चक्र गोली फायरिंग की. इससे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की डेढ़ बीघे विवादित पुरानी जमीन पर रामदरेश यादव ने दो झोपड़ी बांध दी. जिसकी सूचना दूसरे पक्ष के योगेन्द्र यादव ने पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों झोपड़ी को हटाकर थाने ले आया उसके बाद स्थानीय लोग व दूसरे पक्ष के योगेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि झोपड़ी हटने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने करीब 20 की संख्या में पहुंच दहशत फैलाने के लिए 5 चक्र गोलियां चलायी. जिसमें किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि योगेन्द्र यादव के आवेदन पर रामदरेश यादव सहित 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन