मृतक की पत्नी को ही पुलिस मान रही घटना की सूत्रधार

Updated at :14 Jul 2015 8:08 PM
विज्ञापन
मृतक की पत्नी को ही पुलिस मान रही घटना की सूत्रधार

रोसड़ा. विगत दो दिन पूर्व गोथरा गांव में एक 40 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या मामले मे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं़ जिससे घटना का उद्भेदन लगभग तय माना जा रहा है़ थानाध्यक्ष ने मृतक खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर निवासी शिव कुमार सहनी की पत्नी रेखा […]

विज्ञापन

रोसड़ा. विगत दो दिन पूर्व गोथरा गांव में एक 40 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या मामले मे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले हैं़ जिससे घटना का उद्भेदन लगभग तय माना जा रहा है़ थानाध्यक्ष ने मृतक खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर निवासी शिव कुमार सहनी की पत्नी रेखा देवी को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है़ वहीं पुलिस ने गोथरा गांव के एक व्यक्ति डोमी महतो का पुत्र रामवृक्ष महतो को भी हिरासत में लिया है़ पुलिस इन दोनांे के अलावे कुछ और लोगों की संलिप्तता घटना को अंजाम देने में मान रही है़ हालांकि पुलिस अभी कुछ बातांे को गुप्त रखकर अन्य अपराधियांे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. ज़ानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी को ही घटना का सूत्रधार माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी पांच बच्चों की मां है़ हिरासत में लिए गये उक्त व्यक्ति की मृतक की पत्नी के साथ नजदीकी विगत चार साल से था़ मृतक पंजाब मंे रह कर मजदूरी करता था़ इधर करीब 10 दिन पूर्व वह घर आया था़ पति के घर पर रहने के बाद उसकी पत्नी को पति रोड़ा के समान लगता था़ अंत मंे पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने की ठान ली़ ़फिर अपराधियों ने पति को बहला फुसला कर नजदीकी बढ़ाते हुए गोथरा गांव ले आया जहां घटना से पूर्व उसके साथ दारू शराब भी पीया़ उसके बाद घटना को अंजाम दे दिया गया़ थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुछ और लोगों की गिरफरी के बाद घटना का पूर्ण खुलासा हो जायेगा़ अभी कुछ बाते गुप्त रखी गयी है़ उन्होंने मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद उसके घटना में संलिप्त रहने से इनकार नहीं किया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन