अपने वादे से मुकर गयी मोदी सरकार : विजय चौधरी

विभूतिपुर. भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार ललित मोदी व सुषमा को घोटाले में कार्रवाई से बचा रही है. भाजपा ने लोक लुभावन वादे देकर जनता को गुमराह किया. आज वह अपने वादे से मुकर गई. उक्त बातें जल संसाधन मंत्र ी विजय कुमार चौधरी ने विभूतिपुर विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्त्ता को सम्मेलन को संबोधित […]
विभूतिपुर. भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार ललित मोदी व सुषमा को घोटाले में कार्रवाई से बचा रही है. भाजपा ने लोक लुभावन वादे देकर जनता को गुमराह किया. आज वह अपने वादे से मुकर गई. उक्त बातें जल संसाधन मंत्र ी विजय कुमार चौधरी ने विभूतिपुर विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्त्ता को सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. स्थानीय सिंघियाघाट पुस्तकालय में इसका आयोजन किया गया. वहीं मंत्री ने कार्यकर्त्ताओं से हर घर जाकर नीतीश कुमार के विकासात्मक कार्यों से लोगों को अवगत करने को कहा.सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत करने को कहा. वहीं कालाधन लाने के भाजपा क वायदे को याद दिलाया वह कहा कि आज तक एक भी पाई कालाधन नहीं आ पाया है.अध्यक्षता नरेश कुमार प्रभाकर ने की.संचालन राम नारायण सिंह ने किया. मौके पर सीपी सिन्हा, जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, मो. सलाम,कपिलदेव सिंह, कृष्णा देवी, विधायक राम बालक सिंह, तरुण कुमार सिंह, राम सकल महतो, संजय कुमार, प्रभु नारायण राय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










