कृषि को मिले उद्योग का दर्जा : सांसद

Updated at :14 Jul 2015 7:07 PM
विज्ञापन
कृषि को मिले उद्योग का दर्जा : सांसद

फोटो संख्या : 6 व 7* बिहार में भाजपा की सरकार तभी फैलेगी खुशहाली* बिहार में बढते अपराध पर जतायी चिंतासमस्तीपुर. देश का विकास तभी हो सकता है जब किसान खुशहाल हो. यह तभी संभव है जब खेती को उद्योग का दर्जा दिया जाये. उक्त बातें रालोसपा सांसद राम कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय लोक समता […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6 व 7* बिहार में भाजपा की सरकार तभी फैलेगी खुशहाली* बिहार में बढते अपराध पर जतायी चिंतासमस्तीपुर. देश का विकास तभी हो सकता है जब किसान खुशहाल हो. यह तभी संभव है जब खेती को उद्योग का दर्जा दिया जाये. उक्त बातें रालोसपा सांसद राम कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन का उदघाटन करते हुए कही. स्थानीय कृष्णा टॉकिज परिसर में उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तभी संभव है. जब राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी. भाजपा गंठबंधन की सरकार बनने से किसानों के जीवन में खुशहाली आयेगी, नौजवानों को रोजगार मिलेगा. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिये उपेंद्र कुशवाहा प्रतिबद्ध है. बिहार मेें बढ़ती आपराधिक घटनाओं के प्रति चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि चारों ओर अभी अराजकता का माहौल है. इससे पहले सांसद का अभिवादन चादर व पाग देकर जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने किया . अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह ने की. मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राम बिहारी सिंह, जगरनाथ गुप्ता, नरेश महतो, अमरकांत मिश्र, पंकज सिंह, विशेश्वर राय, लालबाबू महतो, दिलीप राज, देवनारायण सिंह, अरविंद कुशवाहा, नीलम देवी, अंजना कुमारी, फुल कुमार, शंभु कुशवाहा, अबू सहमा, अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन